फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation of gas scandal

गैस कांड की तहकीकात

Wed, 01 Nov 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 01 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Investigation of gas scandal
gas scandal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  गैस रिसाव प्रकरण में दिल्ली से आई टीम ने सरशादीलाल शुगर मिल के बायोगैस प्लांट पर पहुंचकर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की। सभी से अलग अलग बातचीत कर बयान लिया। वहीं, मैली रोड पर केमिकल गोदाम के बारे में भी पूछताछ की। केमिकल गोदाम मंगलवार को बंद मिला। 
विज्ञापन


सर शादीलाल शुगर मिल डिस्टलरी यूनिट के बायोगैस प्लांट से 10 अक्तूबर को गैस रिसाव के कारण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल और बालिका इंटर कॉलेज के करीब 300 छात्र-छात्राओं की तबीयत खराब हो गई थी। गहनता से छानबीन करने के लिए दिल्ली से केंद्रीय रोग नियंत्रण की टीम कई दिन से शामली में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


टीम ने दोनों स्कूल के बच्चों और दयानंदनगर मोहल्ले के लोगों से बातचीत का पूरा ब्योरा कंप्यूटर में फीड किया। इसके बाद मंगलवार दोपहर टीम शुगर मिल के बायोगैस प्लांट पर पहुंची। वहां पर उन्होंने प्लांट में दोनों शिफ्ट में डयूटी करने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग कक्ष में एक एक कर्मी को बुलाकर 10 अक्तूबर की घटना की जानकारी ली और कई सवालों के जवाब पूछे। इसके बाद टीम फिर से मैली रोड पर पहुंची। मैली रोड पर केमिकल गोदाम के बारे में पूछा। हालांकि टीम को केमिकल गोदाम पर गेट का ताला लगा हुआ मिला। जिसके बाद टीम ने शुगर मिल द्वारा डाली गई राख वाले स्थान पर पहुंचकर फिर से जांच की।


मैली रोड के लोगों ने बताया, चार दिन तक रहा था मुंह कड़वा      
टीम ने शुगर मिल से खेडीकरमू और लिलौन वाले मार्ग पर पहुंचकर वहां आसपास के कुछ मकानों में रहने वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहां रहने वाले नरेश से पूछा कि 10 अक्तूबर को क्या तुम्हें या तुम्हारे परिवार के लोगों को भी कुछ दिक्कत हुई थी। इस पर नरेश कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन मुंह कड़वा हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत थी। उसका असर चार दिन तक रहा था। नरेश की पत्नी ऊषा और बेटी किरण ने भी इसी तरह की दिक्कत बताई। यहां छानबीन करने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed