{"_id":"65e3862fe2b1f0266403e9c6","slug":"investigation-found-384-ration-card-holders-ineligible-report-sent-to-dm-shamli-news-c-26-1-sal1002-117391-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जांच में 384 राशन कार्डधारक मिले अपात्र डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जांच में 384 राशन कार्डधारक मिले अपात्र डीएम को भेजी रिपोर्ट
Sun, 03 Mar 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। जांच में नौ कार्ड अंत्योदय व 375 गृहस्थी कार्ड धारक अपात्र पाए गए। वहीं 20 नए राशन कार्ड आवेदन नए भी मिले, जिनमें जांच के बाद सात आवेदन फार्म पात्र तथा 13 आवेदन फार्म जांच में अपात्र पाए गए। नगर पंचायत ने दोनों सूची डीएम को भेज दी है।
थानाभवन में 17 वार्ड है, जिनमें 10 सस्ते अनाज व गल्ले की दुकानें हैं। कुछ माह से पात्र राशन कार्ड धारकों को राशन मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही अपात्र कार्ड धारक राशन ले रहे थे। 29 दिसंबर 23 को लोगो ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर यह शिकायत की थी। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया जांच करने पर पता चला 9 अंत्योदय कार्ड व 375 पात्र गृहस्थी कार्ड अपात्र पाए गए है। नए राशन कार्ड के आवेदन पत्र 20 प्राप्त हुए थे। जिनकी जांच के उपरांत सात पात्र व 13 अपात्र पाए गए है। इनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।