फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation begins in the case of artisans who fled with silver worth Rs 25 lakh

Shamli News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले दस हजार

Thu, 03 Jul 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins in the case of artisans who fled with silver worth Rs 25 lakh
शामली। शहर के बुढाना रोड पर एटीएम से अपने खाते से रुपये निकालने आई महिला का अनजान व्यक्ति ने एटीएम कार्ड धोखे से बदल लिया और उसके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

बैंड मार्किट निवासी रजनी बुधवार दोपहर शहर के बुढ़ाना रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। जब महिला के एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकले तो वहां मौजूद अनजान व्यक्ति ने मदद करने की बात कही। उसके झांसे में आकर महिला ने उस व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड दे दिया। आरोप है कि अनजान व्यक्ति ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया और महिला से कहा कि फिलहाल एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं। इसके बाद महिला वहां से लौट आई। थोड़ी देर बाद महिला के मोबाइल फोन पर उसके खाते से दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद रजनी मौके पर पहुंची और अनजान व्यक्ति की तलाश की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांंग की। पीड़िता ने बैंक के शाखा प्रबंधक से भी मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed