फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation agencies investigating terrorist connections in AK-47 rifle case

एके-47 रायफल मामले में आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां

Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Investigation agencies investigating terrorist connections in AK-47 rifle case
एके-47 रायफल मामले में आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां
विज्ञापन

शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र में गाड़ी सवार बदमाश से विदेशी एके 47 रायफल और अलग-अलग बोर के 1300 कारतूसों का जखीरा बरामद होने के मामले में लखनऊ से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और मेरठ की आईबी टीम जिले में पहुंच गईं। दोनों टीमों ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां विदेशी रायफल बरामद होने के कारण इस मामले में आतंकी कनेक्शन भी खंगाल रही हैं।
बुधवार को लखनऊ से एनआईए की टीम और मेरठ से आईबी की टीम थानाभवन पहुंची। एनआईए टीम ने पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। गौरतलब है कि सोमवार रात में थानाभवन पुलिस ने कादरगढ़ पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही गाड़ी में सवार बदमाश अनिल उर्फ पिंटू निवासी गांव सदरुद्दीन नगर माजरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गाड़ी से प्रतिबंधित स्वचालित विदेशी एके-47 रायफल और 1300 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बरामद हथियार और कारतूसों को कुख्यात संजीव जीवा ने अपने गुर्गों से 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराए थे। एके 47 रायफल पर चाइनीज अक्षर गुदा है जबकि ड्रम मैगजीन पर मेड इन रोमानिया का टैग लगा मिला है। एके 47 रायफल व कारतूस बरामद होने का मामला लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

इन सवालों के जवाब तलाश करेगी एनआईए
एनआईए और आईबी की टीम की जांच का पहला फोकस इस बात पर है कि बरामद एके-47 कहां की बनी हुई है। बदमाशों तक कहां से और कैसे पहुंची। एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि विदेशी एके-47 है तो उसका कहीं कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है। इसके अलावा इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित स्वचालित हथियार बरामद होने के मामले के तार कहां तक और किन लोगों से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां शामली के अलावा मुजफ्फरनगर में भी इस प्रकरण की जांच कर रहीं हैं। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बाहर से जांच एजेंसी की टीमों के आने की जानकारी मिली है, जो इस मामले की जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हुई थी अवैध हथियार व कारतूसों की डिलीवरी
शामली। थानाभवन पुलिस ने विदेशी एके-47 रायफल व कारतूसों की डिलीवरी मुजफ्फरनगर में हुई थी। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाश अनिल उर्फ पिंटू ने पूछताछ में बताया है कि संजीव जीवा के आदमी ने ये असलहा व कारतूस उपलब्ध कराए थे।
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र में सोमवार रात को गिरफ्तार हुए अनिल उर्फ पिंटू से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उससे बरामद एके 47 व कारतूसों के जखीरे की डिलीवरी कुख्यात संजीव जीवा के आदमी ने मुजफ्फरनगर में दी थी। ये हथियार और कारतूस 11 लाख रुपये में खरीदे गए थे। किस स्थान पर और कब डिलीवरी हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में गिरफ्तार बदमाश व इससे जुड़े लोगों को रिमांड पर लाकर पूछताछ कर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
कार से उतरकर भागे बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस की तीन टीमें
शामली। पुलिस के मुताबिक थानाभवन थानाक्षेत्र में कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग के दौरान जब गाड़ी की घेराबंदी की गई थी तो उस समय मौका पाकर गाड़ी से दो लोग उतरकर ईख के खेत में घुसकर फरार हो गए थे। जबकि अनिल उर्फ पिंटू को गाड़ी में ही पकड़ लिया था। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में थानाभवन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस तीन टीमें लगाई गईं हैं।

पुलिस ने शुरू की रिमांड लेने की प्रक्रिया
शामली। प्रतिबंधित विदेशी एके-47 रायफल व कारतूसों के साथ गिरफ्तार हुए अनिल उर्फ पिंटू और इस केस से जुड़े जेल में बंद बदमाशों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की पुलिस ने प्रक्रिया शुरू की है। कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल करने के लिए पुलिस दस्तावेज तैयार करने में लगी रही। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश और उसके साथियों से पूछताछ के लिए रिमांड लेने के लिए एक-दो दिन में ही कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed