फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Invalid schools will be sealed, managers will go to jail

Shamli News: अमान्य स्कूल होंगे सील, प्रबंधक जाएंगे जेल

Sat, 23 Sep 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 23 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Invalid schools will be sealed, managers will go to jail
शामली। जनपद में अमान्य रूप से चल रहे माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों पर अब गाज गिराने की तैयारी कर ली है। इन स्कूलों को सील किया जाएगा और प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। इसके लिए दो-दो सदस्य टीम का गठन किया है और टीम को तीस सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

जनपद में अवैध रूप से माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल चल रहे है और ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने के लिए विभाग अब अभियान चलाएगा, ताकि पता चल सकें कि कितने अवैध रूप से स्कूल चल रहे हैं। जनपद में ऐसे काफी स्कूल है जिनके पास मान्यता कक्षा पांच तक की है और वह कक्षा आठ तक चला रहे है। कक्षा आठ तक की मान्यता के बावजूद कक्षा दस व कक्षा दस की मान्यता के बाद कक्षा 12 तक स्कूल चला रहे है। इन सभी बिंदुओं पर जांच करने के लिए डीआईओएस जेएस शाक्य ने दो-दो सदस्य बनाकर पांच टीम का गठन किया है। यह टीम सभी ब्लॉकों में भेज दी गई है।
विज्ञापन

टीम अपने-अपने ब्लॉक में पहुंचकर स्कूलों की जांच करेगी और जिस स्कूल की मान्यता नहीं होगी उसकी रिपोर्ट तैयार कर 30 सितंबर तक डीआईओएस को सौंपेगी। जिसके बाद स्कूल को सील करने व प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए स्कूल संचालक मान्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed