फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inter college will be built in Bhura for girls from rural areas.

Shamli News: ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए भूरा में बनेगा इंटर कॉलेज

Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Inter college will be built in Bhura for girls from rural areas.
- मुस्लिम गुर्जर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से खरीदी गई 13 बीघा जमीन
विज्ञापन


- लड़कियों को अच्छी शिक्षा के लिए जल्द ही कॉलेज की रखी जाएगी नींव
संवाद न्यूज एजेंसी

कैराना। ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए गांव भूरा में इंटर कॉलेज बनाए जाने की कवायद तेज हो गई हैं। मुस्लिम गुर्जर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कॉलेज के लिए 13 बीघा जमीन खरीद ली गई है। जल्द ही कॉलेज की नींव रखी जाएंगी।

कहते हैं कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है अगर व्यक्ति से सब कुछ छीन लिया जाए और उसके पास शिक्षा है तो वह शिक्षा के बल पर सब कुछ हासिल कर सकता है। शिक्षा ही मनुष्य के जीवन की सफलता की कुंजी है। शिक्षण संस्थानों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियां शिक्षा से वंचित रह जाती है। जिससे उनका जीवन अंधकारमय हो जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए बाकायदा मुस्लिम गुर्जर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने बड़ा कदम उठाया है। तहसील क्षेत्र के गांव भूरा में जंधेडी मार्ग पर सोसाइटी की ओर से लड़कियों के इंटर कॉलेज के लिए करीब 13 बीघा जमीन खरीदी गई।
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी ने बताया कि ग्राम भूरा में बनने वाले इंटर कॉलेज के लिए जमीयत उलेमा हिंद के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं जामिया बदरूल उलूम गढ़ी दौलत मदरसे के प्रबंधक हजरत मौलाना मुहम्मद आकिल कासमी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हजरत मौलाना मुहम्मद आकिल कासमी ने दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम को वर्तमान के लिए जरूरी बताया और अपनी बाकी जिंदगी सोसाइटी के साथ तालीमी मिशन के लिए वक्फ करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के सदर हजरत मौलाना डॉक्टर अब्दुल मालिक मुगीसी ने कहा कि जो जमीन खरीदी गई है उसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। इसके लिए जरूरी है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति सहयोग करें। सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी चौधरी नौशाद अली एडवोकेट ने कहा की सोसाइटी का प्रत्येक कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा । वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौ. महमूद हसन , सोसाइटी के संस्थापक सदस्य चौ. शादाब हसन चौहान ने उपस्थित लोगों से सोसाइटी का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस दौरान चौधरी वाजिद अली, मौलाना नाजिम कासमी, मौलाना इरफान, चौ. सिराज कैसर इब्राहिमपुरा, अनम, चौ.कामिल, डा. आसिफ आदि ने कॉलेज निर्माण में सहयोग देने की घोषणा की हैं।

कभी भूरा गांव की पहचान के अपराध और अपराधी

कई साल पहले तक गांव भूरा अपराधों के लिए जाना जाता था। क्योंकि यहां पर नौशाद डेनी, साबिर जंधेडी, कुख्यात मुकीम काला जैसे बदमाशों की तूती बोलती थी। क्राइम के कारण यहां पर शिक्षण संस्थानों के साथ ही अन्य विकास कार्य भी नहीं हो पाते थे। इसके अलावा गांव भूरा ड्रग्स तस्करी के लिए भी बदनाम रहा है। लेकिन प्रदेश में योगी सरकार के आते ही गांंव भूरा व आसपास के इलाकों से कई कुख्यात बदमाशों का सफाया किया गया। साथ ही जमीयत उलेमा हिंद ने धीरे-धीरे सामाजिक उत्थान के कार्य किए और नशा विरोधी अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed