{"_id":"630a684fbad2cc2edd52e8a9","slug":"intensive-checking-campaign-conducted-with-dog-squad-in-the-court-premises-shamli-news-mrt602729723","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में डॉग स्क्वायड के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में डॉग स्क्वायड के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन
कैराना। हापुड़ में पेशी पर आए कैदी की हत्या के बाद कैराना में सतर्कता बढ़ा दी गई हैं। सीओ ने डॉग स्क्वायड व पुलिस टीम के साथ में कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी लेते हुए पूछताछ की गई।
16 अगस्त को हापुड़ में पेशी पर लाए गए कैदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद कैराना स्थित न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से विशेष सतर्कता बढ़ाई गई है। शनिवार को एसएसपी अभिषेक के निर्देशानुसार सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने डॉग स्क्वायड व पुलिस टीम के साथ में न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय परिसर में संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी ली गई तथा उनसे पूछताछ की गई। वहीं, सीओ ने बंदी गृह पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने तथा कैदियों से किसी भी व्यक्ति की मुलाकात नहीं कराये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीओ ने विभिन्न न्यायालयों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को भी संदिग्ध दिखने वाले लोगों की नियमित चेकिंग करने तथा अनावश्यक रूप से न्यायालय परिसर में घूमने अथवा खड़े होने पर रोक लगाये जाने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी वाहन को पार्किंग तक ही सीमित रखें, उन्हें न्यायालय परिसर में जाने की अनुमति न दें। साथ ही, किसी भी व्यक्ति को हेलमेट लगाकर या मुंह लपेटकर प्रवेश न दें। ऐसे लोगों की चेकिंग भी करें। उन्होंने कहा कि न्यायालय की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में न बरती जाए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।