{"_id":"5a00a84e4f1c1ba7678b9c3d","slug":"intelligence-department-happened-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया विभाग हुआ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया विभाग हुआ सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी एटीएस की गिरफ्त में मुंबई से संदिग्ध आईएस आतंकी अबू जैद के आने के बाद सेजिले में भी खुफिया विभाग और पुलिस सक्रिय हो गई है। अबू जैद के कनेक्शन बिजनौर के नाजिम और फैजान से बताए गए हैं। वहीं, फैजान से पूछताछ होने के बाद शामली से भी एटीएस ने दो युवकों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
अप्रैल माह में यूपी एटीएस ने पांच राज्यों में छापामारी की थी। आतंकी नाजिम और फैजान के शामली जिले के दो छात्रों से तार जुड़ने पर यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में वह निर्दोष निकले थे, जिसके बाद उनको छोड़ दिया गया था। वैसे भी शामली जिला संदिग्ध गतिविधियों से अछूता नहीं रहा है।
गौरतलब है कि कैराना का इकबाल काना और दिलशाद मिर्जा पाकिस्तान में बैठकर अवैध हथियार और नकली नोट सप्लाई का नेटवर्क चला रहे हैं। कैराना निवासी फरहत खान को दिल्ली से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया था। इसके अलावा कई मामले प्रकाश में आ
विज्ञापन
चुके हैं। इस लिहाज से शामली जिला भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर संवेदनशील रहता है।
वहीं, पुलिस ने चौकसी बरते हुए चेकिंग और भी कड़ी कर दी है। संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इसके अलावा इस मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि खुफिया विभाग अलर्ट है, लेकिन अभी कोई इनपुट ऊपर से नहीं मिला है।