{"_id":"623cb53372336e668909e44a","slug":"instructions-to-remove-illegal-occupation-from-government-land-shamli-news-mrt581693391","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, गढ़ीपुख्ता। तहसील ऊन में बृहस्पतिवार को एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स व गो संरक्षण केंद्रों के संबंध में एसडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने सभी अधिकारियों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की सूची बनाकर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्य में शिथिलता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी नवजीत बेदी ने बताया कि हथछोया में हेल्थ व वेलनेस सेंटर पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। सीडीपीओ जगेश सैनी ने बताया कि गांव ओदरी फतेहपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवैध कब्जा किया गया है। इसके अलावा टपराना में भी शिक्षा विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर एसडीएम ने बैठक में मौजूद तहसीलदार को कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
बीडीओ ऊन ने बताया कि ब्लॉक में चार गो आश्रय स्थल हैं। जिनमें मुंडेट खादर में 70, रंगाना में 27, दथेड़ा में 41, खेड़ी खुशनाम में 67 गोवंश रखे गए है। जिनकी देखरेख ग्राम पंचायत कर रही है। पशु चिकित्सक लगातार पशुओं की चिकित्सा परीक्षण कर रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने नायाब तहसीलदार सचिन कुमार को प्रति सप्ताह दो बार गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ कैराना जितेंद्र सिंह, नाम तहसीलदार सचिन कुमार, अधिशासी अधिकारी ऊन शिव प्रकाश यादव, झिंझाना योगेंद्र सिंह, बीडीओ प्रवीण कुमार, एबीएसए विश्वास कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।