फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to remove hoardings and encroachments from the main road

Shamli News: मुख्य मार्ग से होर्डिंग व अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Sat, 25 Feb 2023 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove hoardings and encroachments from the main road
फोटो
विज्ञापन

कैराना। एडीएम ने मुख्य मार्ग पर नगर पालिका की संपत्ति से होर्डिंग्स और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
एडीएम संतोष कुमार ने पिछले दिनों नगर पालिका का निरीक्षण किया था। उस दौरान अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। शनिवार को पालिका की टीम ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पालिका की संपत्ति पर लगाए गए होर्डिंग और अतिक्रमण हटाते हुए सामान कब्जे में लिया।

- योजना के लाभ के लिए करें आवेदन

झिंझाना। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन लेने वाले सभी वेंडरों को सरकार की आठ लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोन की किस्त डिजिटल रूप से भुगतान करने वाले वेंडरों को कैशबैक देने का वायदा किया गया है। जिससे लोन का भुगतान करने में वेंडरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। नगर पंचायत ईओ ने बताया कि जिन वेंडरों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत दस हजार रुपये का लोन लिया था। उन्हें अब आठ महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल है। योजना का लाभ लेने वाले वेंडर आवेदकों को नगर पंचायत कार्यालय में फार्म भरने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed