फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions given to the office bearers in the meeting for the body elections

निकाय चुनाव के लिए पदाधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश

Tue, 18 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to the office bearers in the meeting for the body elections
जलालाबाद में भाजपा की बैठक में मंथन करते पदाधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली, जलालाबाद। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर की अध्यक्षता व स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला प्रभारी अजय कुमार शर्मा, नगर प्रभारी रामजीलाल कश्यप, संयोजक डॉ. मुकेश शास्त्री के संचालन में मतदाता सूची प्रमुखों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में 15 में से 13 मतदाता सूची प्रमुख उपस्थित रहे। मतदाता प्रमुखों को नए मत बनवाने व अपमार्जन होने वाले मतों के लिए फॉर्म दिए गए हैं। जिनको तैयार कर संबंधित बीएलओ को जमा कराने के निर्देश दिए। एक से अधिक आवेदन आने पर वरीयता क्रम व पांच के पैनल के जरिए चयन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को प्रत्येक वार्ड के मतदाता सूची प्रमुखों की होने वाली बैठक में समीक्षा की जाएगी। बैठक में अनुज राणा, जिला प्रमुख मतदाता सूची, पंकज राणा, जिला निकाय चुनाव संयोजक, आनंद पुंडीर, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

निकाय चुनाव जीतने को अभी से मेहनत करें कार्यकर्ता
थानाभवन। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी। चुनाव की तैयारी रुपरेखा के लिए नगर पचांयत सभागार में सोमवार को अजय शर्मा जिला प्रभारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें नगर के 13 प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक मे सभी वार्डों की समीक्षा की गई। नई वोट बनवाने पर जोर दिया गया। निकाय चुनाव जिला संयोजक पकंज राणा ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव जीतने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। बैठक में नगर प्रभारी वरुण मलिक व संयोजक सतीश तायल, अनुज राणा ने भी विचार रखे। अनुज सिंघल, राजन उपाध्याय, आशीष सिंघल, रविंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed