फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions given to stop the salary of health workers found absent

गैर हाजिर मिले स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

Sat, 27 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to stop the salary of health workers found absent
शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का सुबह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना अवकाश लिए अनुपस्थित मिले। डीएम ने गैर हाजिर कर्मियों का अग्रिम आदेशों तक एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीएमएस से कहा कि वे अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर अपनी टिप्पणी सहित उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे डीएम जसजीत कौर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डायलिसिस की व्यवस्था ठीक मिली। इस दौरान अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें फार्मेसिस्ट सुनील रुहेला फार्मेसिस्ट, सुनील कुमार द्वितीय फार्मेसिस्ट, अजय कुमार फार्मेसिस्ट, अनीता पुरी चीफ फार्मेसिस्ट, पूरण सिंह व प्रदीप कुमार वरिष्ठ सहायक और डॉ. इंतजार चिकित्साधिकारी की उपस्थिति के हस्ताक्षर अंकित नहीं मिले। इनके बारे में पूछा गया तो सुनील कुमार द्वितीय फार्मेसिस्ट मौजूद मिले, लेकिन हस्ताक्षर नहीं कर पाए।
विज्ञापन

अजय कुमार फार्मेसिस्ट की ड्यूटी द्वितीय शिफ्ट में दोपहर दो बजे से आठ बजे तक बताई गई। पूरण सिंह वरिष्ठ सहायक को सीएचसी शामली जाना बताया, जो निरीक्षण के समय उपस्थित हो गए। बाकी अन्य कर्मचारी बिना कारण बताए और बिना अवकाश लिए अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सीएमएस डॉ. सफल कुमार को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण लेकर अपनी टिप्पणी सहित उपलब्ध कराएं और उनके अग्रिम आदेशों तक इनका एक दिन का वेतन आहरित न किया जाए। ओपीडी कक्ष के निरीक्षण में 28 मरीजों की ओपीडी होना पाया गया। सीएमएस ने बताया कि रोजाना 60-65 मरीजों की ओपीडी हो जाती है। कम ओपीडी होने कारण पूछने पर सीएमएस ने चिकित्सकों व स्टार्फ नर्स की कमी होना बताया। इमरजेंसी वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। कोविड-19 टीकाकरण बूथ पर लोगों को टीकाकरण होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने सीएमएस व स्टाफ को जिला अस्पताल में समुचित रख रखाव व सफाई रखे जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने अरबन पीएचसी बरखंडी और पंसारियान का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण टीम, स्टाफ और पालिका सभासदों और संभ्रांत नागरिकों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूथ पर लाकर टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग दे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन में प्रथम व द्वितीय डोज में प्रगति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।

ईएमओ को रिलीव करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम की जानकारी में आया कि जिला अस्पताल में आकस्मिक चिकित्साधिकारी अलताफ की तैनाती जिला संयुक्त चिकित्सालय में है, लेकिन वे सीएमओ कार्यालय में कार्य कर रहे हैं। उन्हें सीएमओ ने रिलीव नहीं किया जाना पाया गया। डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि वह तत्काल नियमानुसार जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों और स्टाफ नर्स की तैनाती करना सुनिश्चित करें और उन्हें इस बारे में अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed