फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions for immediate redressal on complaints of faulty transformers

Shamli News: खराब ट्रांसफार्मरों की शिकायत पर तुरंत निस्तारण के निर्देश

Wed, 17 Jul 2024 04:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions for immediate redressal on complaints of faulty transformers
शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने विकास कार्यों की विभाग वार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सीएम डैश बोर्ड पर दर्शाए गए डाटा के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डीपीआरओ से व्यक्तिगत शौचालय आदि की समीक्षा करते हुए 15वां वित्त और 5वां वित्त में जिन गांवों में 40% से कम धनराशि खर्च हुई है, उनसे संबंधित पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए जनपद में लाइन लोस के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समूह के बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रकार की पेंशन की समीक्षा करते हुए पेंशन में लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना में लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अवशेष आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ़ अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ़ हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed