फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspire parents for 100% attendance of children in schools

विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों को करें प्रेरित

Mon, 13 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inspire parents for 100% attendance of children in schools
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पहली बार जून में विद्यालय खुल रहे हैं, इसलिए विद्यालयों में बच्चों की संख्या जुटाने के लिए शासन ने प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को ऑनलाइन मोबाइल पर अभिभावकों और बच्चों से संपर्क कर विद्यालयों में भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस शैक्षिक सत्र 2022-23 में 20 मई से 15 जून तक यानि 27 दिन का ग्रीमष्कालीन अवकाश है। इससे पहले पूरे जून माह में अवकाश रहता था और एक जुलाई से विद्यालय खोले जाते थे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि 16 जून से विद्यालय खोले जाएंगे। जून माह में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है और दूसरी तरफ बच्चे इससे पहले कभी इस माह में विद्यालय नहीं गए। इसे लेकर शासन को यह आशंका है कि कहीं 16 जून को बच्चों की संख्या कम न रह जाए। विद्यालयों में बच्चों की संख्या पहले दिन से ही ज्यादा से ज्यादा रहे और शिक्षण कार्य शुरू हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद बीएसए के माध्यम से सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से कहा गया है कि वह अभी से अभिभावकों और बच्चों से मोबाइल पर ऑनलाइन संपर्क करना शुरू कर दें और बच्चों को विद्यालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। बेसिक शिक्षा के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि इस बार शासन ने 16 जून से सभी परिषदीय विद्यालय खोले जाने के निर्देश दिए हैं। शासन ने पहले दिन से ही बच्चों की संख्या शत प्रतिशत रहें, इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों से कहा गया है कि वे अभिभावकों से ऑनलाइन संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में उपस्थिति होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि विभाग की कोशिश है कि पहले दिन से ही ज्यादा से ज्यादा बच्चे पहुंचे और शिक्षक कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed