फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspiration of Navnirman comes from Lord Vishwakarma

भगवान विश्वकर्मा से मिलती है नवनिर्माण के लिए प्रेरणा

Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspiration of Navnirman comes from Lord Vishwakarma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को श्री विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की कृपा बिना कोई भी व्यक्ति निर्माण कार्य में निपुण नहीं हो सकता। उनसे नवनिर्माण की प्रेरणा मिलती है।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां आचार्य प्राची नामदेव व प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने छात्राओं को भगवान श्री विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराया। कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए। यहां कविता गुप्ता, संजीव, अमित, रवि और गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सभागार में विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। आचार्य अक्षय कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान को विश्व का निर्माता और देवताओं का वास्तुकार माना गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने विद्यार्थियों से नवसृजनात्मक विचारों को समाहित करने का आह्वान किया। यहां उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, नीटू कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, सुभाष चंद, अरविंद, योगेंद्र, सोमदत्त आर्य, बिजेंद्र, अंकित भार्गव आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। मुख्य अतिथि सलेकचंद आर्य ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने संसार की भलाई हेतु अनेक निर्माण कार्य किए। मुख्य वक्ता आचार्य शिवकुमार धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा के जीवन से प्रेरणा लेकर मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। संगीत आचार्य सोमदत्त शर्मा ने भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां गोपाल कृष्ण खत्री, राजीव धीमान, आचार्य रवींद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, सुनील कुमार, आशीष जैन, सुधीर कुमार, राजीव शर्मा, आदेश धीमान, कार्तिक शर्मा, अंशुमन व एकता जांगिड़ मौजूद रहे।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा जी ने ही देवताओं के भवन निर्माण हेतु विश्वकर्मा जी के रूप में स्वयं को प्रकट किया था। यहां सतीश आत्रेय, लक्ष्मी गर्ग, छवि शर्मा व महेश नारायण गौड़ आदि मौजूद रहे।

आरके पीजी कॉलेज के सभागार में राष्ट्र निर्माण में अभियांत्रिकी का महत्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत पाल रहे। यहां प्रो. आरपी सिंह, कार्यक्रम संयोजक ऋषि कुमार, डॉ. मनोज कुमार, परवीन अहमद, संजीव कुमार, सौरभ पांडेय, सीबी पटेल, चारु गोयल, रानी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed