{"_id":"60b7cb948ebc3e2780206c17","slug":"inspector-and-four-constables-suspended-shamli-news-mrt5410026101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ौली चौकी के दरोगा और चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ौली चौकी के दरोगा और चार सिपाही निलंबित
विज्ञापन
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने झिंझाना थाने की बिड़ौली चौकी पर तैनात दरोगा और चार सिपाही को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ओवरलोड डंपर से रेत उतरवाकर उसका कांटे पर वजन कराया गया था। एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ थानाभवन को सौंपी है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सोमवार शाम बिड़ौली चौकी पर पुलिस ने ओवरलोड रेत से भरा डंपर पकड़ा था। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए डंपर से क्षमता से अधिक रेत उतरवाकर कांटे पर वजन कराया। वजन कराने के बाद फिर से रेत उसमें लदवाकर रवाना कर दिया। चौकी पुलिस की इस मिलीभगत की जानकारी मिलने पर एसपी ने अपने स्तर से कराई प्रारंभिक जांच कराई तो प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया।
इस मामले में चौकी पर तैनात दरोगा नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गौरव यादव, अरुण कुमार और विनय कुमार को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच सीओ थानाभवन अमित सक्सेना को सौंपी गई है।