फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   inspected the cleanliness

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

Sun, 05 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
inspected the cleanliness
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ एडिशनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार ने कस्बे में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैर पसार रहे मलेरिया, डेंगू, बुखार को लेकर सफाईकर्मियों व नगरपालिका कर्मचारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

एडिशनल मजिस्ट्रेट ने नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कैराना-कांधला बाईपास मार्ग और डिग्री कॉलेज कांधला, सार्वजनिक स्थलों, दिल्ली बस स्टैंड सहित आधा दर्जन स्थानों का निरीक्षण किया। देवेंद्र सिंह ने उक्त स्थानों के साथ पूरे नगर में सफाई व्यवस्था को कराने के आदेश दिए। देवेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के ईओ का कार्यभार संभालने के बाद से ही वह सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं। नगरपालिका कर्मचारियों व सफाई कर्मियों की सभागार में आकस्मिक बैठक बुलाकर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बुखार के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त की। इनसे बचाव के लिए नगर के 25 वार्डों में एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराने के आदेश दिए हैं। नगर पालिका परिषद टीम ने नगर के विभिन्न वार्डों में जलभराव की समस्या से बचने के लिए पंपिंग सेट से पानी की निकासी भी शुरू कर दी है। इस दौरान मुख्य लिपिक अकरम अंसार, सफाई निरीक्षक शैलेश मलिक, अमरीश बाबू, फैसल, सलमान सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed