{"_id":"66ce2d86a51950c95005ed84","slug":"innovator-house-stood-first-in-volleyball-competition-shamli-news-c-26-1-smrt1048-126987-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा इनोवेटर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा इनोवेटर हाउस
Wed, 28 Aug 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल में चारों हाउसों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में इनोवटर हाउस प्रथम स्थान पर रहा।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में इनोवेटर हाउस ने अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉरियर हाउस ने भी कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। अवेंजर्स हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एक्सप्लोरर्स ने भी खेल में अच्छा प्रदर्शन किया।
मैनेजर और चेयरमैन ने खिलाड़ियों को कहा प्रतियोगिता में जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण यह है कि हम सभी प्रयास करें और एक दूसरे को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर चारों हाउस के इंचार्ज पारुल सरोहा व अनुभव आदि शिक्षक मौजूद रहे।