फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Innocent dies after drowning in an open drain

Shamli News: खुले नाले में डूबने से मासूम की मौत

Tue, 29 Jul 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after drowning in an open drain
मृतक रिहान का फाइल फोटो। परिजन
- लोगों ने नगर पालिका में शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

- कैराना की बंजारा बस्ती में हुआ हादसा,
कैराना (शामली)। नगर की बंजारा बस्ती में खुले गहरे नाले में डूबने से चार वर्षीय मासूम रिहान की मौत हो गई।
नगर की बंजारा बस्ती में नगर पालिका द्वारा बनाया गया गहरा नाला खुला हुआ है तथा उसमें सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा भरा रहता है। बंजारा बस्ती निवासी अमरू का (4) पुत्र रिहान सोमवार शाम करीब पांच बजे लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने बालक की कई जगह तलाश की। रात करीब आठ बजे रिहान का शव बस्ती में खुले गहरे नाले में पड़ा मिला।
मृतक के बड़े भाई शाहरुख ने बताया कि उसका भाई शाम को लापता हो गया था। रिहान शायद खेलते खेलते नाले में गिर गया और उसका किसी को पता नहीं चला। उसके पिता मजदूरी करते हैं तथा बंजारा बस्ती में झोपड़ी में रहते हैं। वह कुल चार भाई थे जिनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

- गुस्साए लोगों ने किया शव रखकर हंगामा
एक घंटे तक बालक रिहान के शव को नगर पालिका परिसर में रखकर लोगों ने हंगामा किया। मृतक के पिता व अन्य लोगों का कहना था कि बालक की मौत के लिए जिम्मेदार नगर पालिका के अधिकारी जिम्मेदार हैं। करीब एक घंटे बाद परिजन शव को लेकर चले गए। लोगोंं का कहना है कि बंजारा बस्ती सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल कर ली गई थी, लेकिन आज तक भी बंजारा बस्ती में सड़क उबड़ खाबड़ है तथा कच्ची मिट्टी की है। करीब दाे साल पहले नगर पालिका ने बंजारा बस्ती में नाला तो बनवा दिया, लेकिन नाले की सफाई नहीं होती है। बस्ती निवासी सरवर, जीशान, हदीम और सादिक ने बताया कि यहां पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। खुला नाला करीब 4 फीट गहरा है जिस कारण बालक की मौत हो गई है।

मृतक रिहान का फाइल फोटो। परिजन

मृतक रिहान का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed