{"_id":"6658f211b761446a2503fc04","slug":"innocent-child-drowns-while-bathing-in-yamuna-dies-shamli-news-c-26-1-sal1002-121974-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यमुना में नहाते समय मासूम डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यमुना में नहाते समय मासूम डूबा, मौत
Fri, 31 May 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 31 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। गांव बानीपुर निवासी मन्नू परिवार के साथ पिकअप गाड़ी से बल्हेडा यमुना नदी में स्नान एवं पूजा अर्चना करने के लिए गए थे। स्नान करते समय मन्नु का छह वर्षीय पुत्र गोलू यमुना नदी में डूब गया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्चा बहकर किनारे आ गया। आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे जहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर को क्षेत्र के गांव बानीपुर निवासी मन्नू अपने परिवार की महिला पुरुष और बच्चों सहित पिकअप गाड़ी में सवार होकर गांव बल्हेडा में यमुना नदी घाट पर पूजा-अर्चना व स्नान करने के लिए गए थे। सभी लोग पूजा अर्चना कर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक मन्नु का छः वर्षीय पुत्र गोलू उर्फ वासु पानी के तेज बहाव में बहने से डूब गया।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद हल्का इंचार्ज ओमवीर सिंह व उप निरीक्षक सतीश सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश में जुट गए। करीब एक घंटे बाद बच्चा बहकर नदी किनारे आ गया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में बच्चे को लेकर झिंझाना निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे को लेकर परिजन गांव पहुंचे जहां देर शाम गमगीन माहौल में बच्चे के शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया गया। मृतक बच्चे तीन भाई थे जिसमें वंश आठ वर्ष, मृतक वासु छः वर्ष, कारव तीन वर्ष है।
मृतक बच्चे का पिता मन्नू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। बच्चे की मौत से गांव सदमे में हैं। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहा है।