{"_id":"618ac1b279aec715f630435f","slug":"information-given-to-students-to-prepare-for-neet-jee-exam-shamli-news-mrt564177892","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को नीट, जेईई परीक्षा की तैयारी करने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को नीट, जेईई परीक्षा की तैयारी करने की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को नीट, जेईई परीक्षा की तैयारी करने की दी जानकारी
शामली। बीएसएम स्कूल में अमेजन एकेडमी द्वारा जेईई और नीट के लिए काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया।
मंगलवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अमेजन की तरफ से ओखला दिल्ली से आए मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव माधव तेनगुरिया ने कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को मेडिकल व इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी दी। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह ने माधव तेनगुरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के निखार के लिए लाभदायक होती हैं। प्रधानाचार्या रीना सिंह ने कहा कि कक्षा 11 व 12 के बाद बच्चे अक्सर सही दिशा का चयन नहीं कर पाते। इसलिए ऐसी काउंसिलिंग का आयोजन स्कूली जीवन में लाभदायी होती है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक, संजीव कुमार, गुलशन सैनी, शिवम दीक्षित, डॉ. गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद