फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information about robbery of Rs 20 lakh turned out to be fake, turned out to be a case of smuggling of two-faced snake.

Shamli News: 20 लाख रुपये लूट की सूचना निकली फर्जी, दो मुंहा सांप की तस्करी का निकला मामला

Sat, 06 Apr 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Information about robbery of Rs 20 lakh turned out to be fake, turned out to be a case of smuggling of two-faced snake.
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में 20 लाख रुपये की लूट की सूचना फर्जी निकली। पुलिस की जांच में यह मामला प्रतिबंधित रेड सैंड बोआ प्रजाति सांप की तस्करी से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मुंह वाला सांप बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि सांप बेचने का सौदा करने के दौरान एक युवक सांप लेकर फरार हो गया था। बरामद सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 से 35 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला यमुना नगर के गांव रादोर निवासी मंगत ने बृहस्पतिवार की दोपहर को आदर्श मंडी पुलिस को सेंहटा बाईपास पर बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा 20 लाख रुपये लूटने की सूचना दी थी। लूट की सूचना मिलने पर एसओजी व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। शुक्रवार को एसपी अभिषेक ने इस केस का खुलासा करते हुए बताया कि लूट की सूचना फर्जी दी गई थी। दरअसल यह मामला प्रतिबंधित प्रजाति के दो मुंहा सांप की तस्करी से जुड़ा पाया गया। एसपी ने बताया कि मंगत ने करीब तीन माह पहले गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी निवासी इरफान से दो मुंहा सांप करीब 35 हजार रुपये में खरीदा था। मंगत दूर के रिश्ते के साले सोनू निवासी गांव कोलाखेड़ी थाना तीतरो जनपद सहारनपुर के साथ सांप को अंकित उर्फ भूरा को बेचने आए थे। सौदेबाजी के दौरान अंकित सांप लेकर फरार हो गया था। आदर्श मंडी थाना प्रभारी सचिन कुमार व एसओजी प्रभारी संजीव कुमार व सर्विलांस की टीमों ने अंकित उर्फ भूरा को रजबहा पटरी से पकड़ लिया और उसके कब्जे से प्रतिबंधित दो मुंह वाला सांप जीवित बरामद हुआ।
विज्ञापन

अंकित ने पूछताछ में बताया कि वह सांप को हरिओम निवासी गांव अन्छाड़ थाना दोघट जिला बागपत और उज्ज्वल उर्फ रफ्तार निवासी गांव लिलौन को बेचने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की पकड़ में आ गया। एसपी ने बताया इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनिमय के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मंगत, सोनू व अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी ने बरामद सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 से 35 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलुप्त प्रजाति का है सांप
शामली। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जो सांप बरामद किया है, उसकी प्रजाति रेड सैंड बोआ है। यह विलुप्त प्रजाति की श्रेणी में आता है और बहुत कम पाया जाता है। यह जहरीला नहीं होता। तस्करी करने वाले लोग इस प्रजाति के सांप का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र की क्रियाओं में और मर्दानगी बढ़ाने की दवा बनाने में करते हैं। उन्होंने बताया बरामद सांप का वजन करीब साढ़े तीन किलोग्राम है। तीन किलोग्राम से ज्यादा वजन होने पर इसकी कीमत बढ़ती है। अधिकतम यह सांप छह किलोग्राम तक हो जाता है। इसके दो मुंह होते हैं, छह माह से एक तरफ तरफ तो छह माह दूसरी तरफ से चलता है। बताया कि शनिवार को बरामद सांप को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

मोबाइल फोन में सांप के फोटो से सामने आई असलियत
एसपी ने बताया कि पुलिस ने मंगत व सोनू से पहले 20 लाख रुपये के बारे में पूछताछ की तो पहले उन्होंने बताया कि तहसील के पीछे प्लाॅट खरीदने आए थे, लेकिन प्लाॅट तय किए बिना रकम लेकर आने के सवाल पर वे फिर पलट गए और कहा कि उन्होंने प्लाॅट बेचा है, यह उसकी रकम थी। इसके बाद मंगत के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें सांप का फोटो मिला। सांप के बारे में पूछताछ की गई तो मंगत व सोनू ने सच्चाई बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed