फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inflation on iron, orders for new trolleys closed

लोहे पर छाई महंगाई, नई ट्रालियों के आर्डर हुए बंद

Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inflation on iron, orders for new trolleys closed
लोहे पर छाई महंगाई, नई ट्रालियों के आर्डर हुए बंद
विज्ञापन

शामली। एक तरफ कोरोना की मार और दूसरी तरफ लोहे पर छाई महंगाई से ट्राली बनाने वाले कारीगरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ट्राली बनाने के ऑर्डर मिलने बंद हो गए हैं। केवल मरम्मत का कार्य चल रहा है। ट्राली निर्माण का कार्य मार्च से नवंबर तक ज्यादा रहता था लेकिन नई ट्रालियों के आर्डर नहीं मिलने से कारीगर परेशान हैं।
शामली शहर कृषि यंत्रों के निर्माण के लिए देश भर मेें विख्यात है। यहां की बुग्गी, रिम-धुरा, ट्रालियां हरियाणा और पंजाब के किसान खरीद कर ले जाते हैं। शामली में ट्राली निर्माण और मरम्मत की करीब 25 वर्कशॉप संचालित हैं। इन पर सीजन में करीब 80 से 100 नई ट्रालियां बनाई जाती थीं। 500 से ज्यादा करीगर इन पर काम करते हैं, लेकिन कोरोना की मार और लोहे पर छाई महंगाई के कारण नई ट्रालियां बनाने का काम लगभग ठप हो गया है। हरियाणा में ट्रालियाें की मांग घट गई है। कारीगरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ट्राली निर्माताओं को कहना है कि किसान पुरानी ट्रालियों की ही मरम्मत कराकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

80 रुपये किलो तक पहुंचे लोहे के दाम
शामली। दिल्ली रोड पर खान एग्रीकल्चर रिपेयरिंग वर्क्स का संचालन करने वाले नईमुद्दीन और खेड़ी करमू निवासी मोहम्मद यासीन का कहना है कि हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, रोहतक, करनाल समेत कई जिलों से किसान गेहूं और धान की कटाई के मौके पर ट्रालियां का निर्माण के लिए आर्डर देते थे। पिछले दो सालों से कोरोना, लोहे की महंगाई और दिल्ली में किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के किसानों के आर्डर आने बंद हो गए हैं। ट्रॉली बनाने के लिए दो साल पहले 60 रुपये किलो लोहे की चादर मिल जाती थी। अब लोहे की चादर 80 रुपये किलो मिल रही है। पहले डेढ़ से दो लाख रुपये की ट्राली 20-22 क्विंटल की बनकर तैयार हो जाती थी। अब यह ट्राली ढाई लाख रुपये में बनकर तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग नहीं होने से गिर गया उत्पादन
शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य का कहना है कि कोरोना काल में लोहे के दाम में भारी उछाल आने से बुग्गी, ट्राली, रिम-धुरा, टायर-ट्यूब की मांग घटी है। 70 से लेकर 80 प्रतिशत उत्पादन कम हुआ है। लोहे का रेट पिछले साल जुलाई में 35 रुपये किलो था। जुलाई 2021 में 67 रुपये से लेकर 70 रुपयेे प्रति किलो हो गया है। लोहे की चादर और महंगी है। किसान लोहे के उत्पाद नहीं खरीद पा रहे। उद्यमियों के सामने वित्तीय संकट पैदा हो गया है। कोरोना काल के बाद गए माल का भुगतान भी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed