फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Infection spreading 10 times more in the third wave

तीसरी लहर में 10 गुना ज्यादा फैल रहा संक्रमण

Mon, 17 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Infection spreading 10 times more in the third wave
तीसरी लहर में 10 गुना ज्यादा फैल रहा संक्रमण
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण दूसरी लहर की अपेक्षा दस गुना से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के लक्षण हल्के होने के कारण घातक रूप में नहीं है। पिछली बार जनवरी माह में 20 से 30 केस आ रहे थे, वहीं तीसरी लहर में इस बार कोरोना संक्रमण के एक दिन के केस 300 के पार तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए लोगों को सावधानी के साथ सतर्कता बरतनी जरूरी है।
जिले में 29 दिसंबर को कोरोना संक्रमण के पहले केस के साथ ही तीसरी लहर की दस्तक दी थी। इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। शहर से लेकर गांवों तक कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस, बैंक, एलआईसी, बिजली विभाग समेत अनेक सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पिछली दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण 10 गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दूसरी लहर में जनवरी माह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी थी और 20 से 30 केस मिल रहे थे, लेकिन इस बार संक्रमण की रफ्तार तेज हैं।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना वायरस घातक रूप में नहीं है। मरीज तीन से चार दिन में होम आइसोलेेशन में ही ठीक हो रहे हैं और अभी तक किसी को अस्पताल में भर्ती भी नहीं करना पड़ा। शनिवार को जिले में 306 और रविवार को 149 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केस की संख्या भी बढ़कर 817 हो गई है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लोग इससे बेपरवाह बने हुए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसलिए फेस मास्क लगाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed