{"_id":"683df1284a96cc071007e924","slug":"industry-trade-delegation-submitted-memorandum-to-additional-magistrate-shamli-news-c-26-1-sal1002-143112-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल । संवाद
शामली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधियों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। मुख्यमंत्री के नाम कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई से व्यापारियों को हो रही विभिन्न समस्याओं एवं कठिनाइयों का उल्लेख किया है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि व्यापारियों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए, उचित मार्गदर्शन और समयबद्ध समाधान प्रदान किया जाए, ताकि वे विधिक प्रावधानों का पालन सुचारू रूप से कर सकें।
प्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे उनका व्यवसाय निर्बाध रूप से चल सके और जनपद का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जा सके। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव रुहेला , जिला महामंत्री पीयूष वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, सुशील चौहान, विकास वर्मा, विपिन अत्रि, आशु गर्ग आदि शामिल रहे।