Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   industry news

Shamli News: लघु उद्योग भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sun, 23 Nov 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
industry news
शामली में ​ दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन में आयोजित लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में मौजूद डीएम
शामली। लघु उद्योग भारती शामली की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार की देर रात दिल्ली रोड स्थित विवाह मंडप में आयोजित किया गया। मेरठ संभाग के महामंत्री एवं अधिष्ठापन अधिकारी अनुपम गुप्ता ने जिलाध्यक्ष आलोक कुमार जैन सहित सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उद्यमियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह में डीएम अरविंद कुमार चौहान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में उद्यमियों का अहम योगदान है। उद्यमी बड़ी जोखिम उठाकर उद्योग चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी कम है, लेकिन नई तकनीक अपनाने और उद्योगों की क्षमता बढ़ाने पर जोर देना जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शामली जिले को स्किल डेवलपमेंट हब बनाने में प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का आधार हैं। जिले में उद्यमियों को अनुकूल वातावरण देने का प्रयास किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि संगठन देश के 592 जिलों में लगभग 75 हजार सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भूमि की कीमतें अधिक होने के कारण नए उद्योग लगाने में उद्यमियों को भारी निवेश करना पड़ता है। उन्होंने सस्ती दरों पर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक जैन ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। अधिष्ठापन समारोह में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार जैन, संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, उपाध्यक्ष रोहित गर्ग, मयंक जैन, महासचिव वेदप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष मुकेश जिन्दल, सहकोषाध्यक्ष अभिनव जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन सुधीर धीमान ने किया।

इस अवसर पर जेके जैन, रघुवीर सिंह आर्य, अनुज गर्ग, विशाल गुप्ता, प्रवीण जैन, नवकार जैन, अनुराग शर्मा, अमित विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, मोहित जैन, सूर्यवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed