फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indira remembered on birth anniversary

जन्म दिवस पर इंदिरा को याद किया

Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Indira remembered on birth anniversary
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के ग्रीन वैली जूनियर हाईस्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 100 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल में छात्र-छात्राएं व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बच्चों ने देश भक्ति गीत सुनाए तथा इंदिरा गांधी के जीवन परिचय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसेन ने पूर्व प्रधानमंत्री के देशहित कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में फरीन खान, टीना सैनी, पायल, गीतिका शर्मा, महावीर सिंह, शिवानी चौधरी और तरन्नुम आदि का सहयोग रहा। उधर, कांधलामें  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 100 वां जन्म दिवस कस्बा कांधला स्थित नवीन मंडी स्थल में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को नवीन सब्जी मंडी स्थल में कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष जाहिद राज के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 100 वें जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष जाहिद राज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश का प्रतिनिधित्व कर भारत के स्वाभिमान को कभी झुकने नहीं दिया। पूर्व प्रधानमंत्री के शासन काल में दोनों समुदाय के लोग शांति और आपसी प्रेम भाईचारे से रहते थे। उस दौरान सांप्रदायिक ताकतें भूमिगत थीं। उनकी इसी नीति व विचारधारा से देशवासी ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लोग प्रभावित थे। पार्टी के लोग उनकी नीति व बताएं मार्ग पर चलकर देश का मस्तक फिर से ऊंचा करने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मोहसिन अभिषेक, पवन कंसल, ओमबीर मलिक, शाहरुख, उमरदीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed