{"_id":"a9591bb98fc2e2dc61962217f5876a0c","slug":"indian-navy-won-the-kabaddi-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन नेवी ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन नेवी ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। गंदेवड़ा में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट में इंडियन नेवी टांडा की टीम ने उत्तराखंड पुलिस टीम को हराकर फाइनल मैच जीता।
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम गंदेवड़ा में आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में करीब 40 टीमें खेलीं। टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
अंतिम दिन फाइनल मुकाबला इंडियन नेवी टांडा और जोनी उत्तराखंड पुलिस टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने पूरे दम के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। अंत में इंडियन नेवी टांडा ने टीम भावना के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
फाइनल में जीतने पर टीम को 55 हजार रुपये नकद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि ग्राम गंदेवउा के चौधरी संजय सिंह ने विजेता टीम और उनके खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में बाहर से आई सभी टीमों को गांव गंदेवड़ा के लोगों की तरफ से आदर सत्कार किया गया। खिलाड़ियों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। टीमों ने भी टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों की तारीफ की।