{"_id":"5ded3db58ebc3e1c181dd43c","slug":"indian-kalachuri-allied-general-assembly-shamli-news-mrt457734316","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कलचुरि समवर्गीय महासभा का अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कलचुरि समवर्गीय महासभा का अधिवेशन
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर आयोजित भारतीय कलचुरि जायसवाल समवर्गीय माहासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम
- फोटो : SHAMLI
भारतीय कलचुरि समवर्गीय महासभा का प्रथम अधिवेशन
शामली। भारतीय कलचुरि समवर्गीय महासभा के प्रथम अधिवेशन में वक्ताओं ने एकजुट होकर समाज को मजबूत करने और सामाजिक बुराई दूर करने और बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। अधिवेशन में आपसी विवादों का निस्तारण के लिए छह गण्यमान्य लोगों की एक समिति गठित की गई। समिति के समक्ष आपसी विवाद का निस्तारण किया जाएगा।
रविवार को शहर के कैराना रोड़ पर होटल सुखचैन में भारतीय कलचुरि समवर्गीय महासभा के प्रथम अधिवेशन में वर्तमान पहलुओं पर भी गंभीरता से मंथन किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड के सदस्य विजय कुमार सिंह अहलुवालिया ने सामाजिक बुराई दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जबतक बच्चे शिक्षित नही होंगे, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा। भारतीय कलचुरि समवर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुखचैन वालिया द्वारा आयोजित अधिवेशन में उत्तर प्रदेश कराल महासभा का प्रदेश अध्यक्ष व सहारनपुर महापौर संजीव वालिया को संरक्षक व महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता वालिया को मनोनीत करते हुए स्वागत किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुखचैन वालिया ने देश और समाज हित के लिए कार्य करने का आह्वान किया। अधिवेशन में कलाल समाज के केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, आईएएस, आईपीएस और अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मोहन सिंह अहलूवालिया, विजय सिंह अहलुवालिया, संजीव वालिया, लालचंद गुप्ता, शीशपाल, सुबोध जायसवाल, राजीव जायसवाल, वीके अहलुवालिया, प्रमिला राय, अर्चना राय, उषा राय, फरमान सिद्दीकी, नौशाद सिद्दीकी, अरमान सिद्दीकी, मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, विनय वालिया, मदन वालिया, मुकेश कर्णवाल, सुरेश कर्णवाल, कुलवंत, गौरव वालिया, संजय अहलूवालिया, बलजीत, संजीव, विनीत कर्णवाल, उमेश जायसवाल, रमेश बाबू जायसवाल, विनीत कर्णवाल, वीरसिंह, संजय, हरिओम भाज्जू आदि शामिल रहे।