फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Independent candidate Haji Anwar Hasan filed nomination with supporters

Shamli News: निर्दलीय प्रत्याशी हाजी अनवर हसन ने समर्थकों संग किया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Independent candidate Haji Anwar Hasan filed nomination with supporters
फोटो
विज्ञापन

कैराना। निवर्तमान चेयरमैन हाजी हसन ने समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं उन्होंने और अधिक विकास कार्य कराने, नगर को विकसित शहर के रूप में बदलने की बात कही।

कैराना नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि जीतने के बाद शहर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा, जो अधूरे काम रह गए हैं उनको पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नगर में बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए स्कूल व रोजगार के लिए मार्केट की व्यवस्था की बात कही। उन्होंने कहा कि उनको निकाय चुनाव में सर्व समाज का भरपूर वोट मिलेगा। वह हर समय कैराना वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस दौरान उनके प्रस्तावक एवं प्राचीन बाबा बनखंडी मंदिर कमेटी अध्यक्ष पंडित स्वराज शर्मा, मुंशी अनवर, संजय सिंघल, पूर्व सभासद महबूब व तौसीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed