फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indefinite strike of farmers begins at Sugarcane Committee office

Shamli News: गन्ना समिति कार्यालय में किसानों का बेमियादी धरना शुरू

Wed, 04 Sep 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 04 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of farmers begins at Sugarcane Committee office
शामली। बकाया गन्ना भुगतान न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार से शामली गन्ना समिति कार्यालय में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। पहले दिन सर्वखाप समन्वय किसान मंच की ओर से पांच किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने के दौरान वक्ताओं ने जिले की तीनों चीनी मिलों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने की मांग उठाई। कहा कि बार-बार मांग के बावजूद किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण किसानों को आर्थिक परेशानी हो रही है। शामली चीनी मिल पर अभी भी पिछले साल का 213 करोड़ रुपये बकाया है। हर बार आश्वासन देकर किसानों को चलता कर दिया जाता है। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, इस बार आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पहले दिन मास्टर संजीव सिलावर, यशपाल सिंह शेखपुरा, संजीव प्रधान सिंभालका, बाबूराम पंवार भैंसवाल, रविंद्र सिंह बहावड़ी अनशन पर बैठे। धरने की अध्यक्षता बाबा संजय कालखंडे, शोकेंद्र सिंह भैसवाल ने संयुक्त रूप से की। खाप चौधरी शोकेंद्र भैंसवाल, कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे ने भी सर्व खाप समन्वय किसान मंच द्वारा चलाए जा रहे धरने का पूरा समर्थन किया और जल्द से जल्द भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में हरेंद्र, श्रीपाल, रणपाल निर्वाल, देवा प्रधान, शमशाद, कंवरपाल, विनोद, अनिरुद्ध मलिक, सुधीर, कंवरपाल, विनोद मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र आर्य ने किया।


सोशल मीडिया पर भी अपील कर रहे किसान
किसान सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डालकर धरने को सफल बनाने की अपील की जा रही है। किसान यामीन, सुनील ने फेसबुक, एक्स पर पोस्ट डालते हुए कहा कि हर हाल में जल्द भुगतान होना चाहिए। वरना बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं रहेंगे।
टैंट लगाकर खाना भी किया जाएगा शुरू
किसानों ने कहा कि धरना बेमियादी चलेगा, जिसके कारण बुधवार से टैंट लगाया जाएगा। साथ ही भंडारा भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed