{"_id":"675496aff5f9665d8c0ce9d4","slug":"indefinite-strike-and-serial-fast-continues-in-shamli-sugarcane-committee-shamli-news-c-26-1-smrt1047-133035-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली गन्ना समिति में बेमियादी धरना और क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली गन्ना समिति में बेमियादी धरना और क्रमिक अनशन जारी
Sun, 08 Dec 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत दिए जाने की मांग को लेकर शामली गन्ना सहकारी समिति कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। समिति कर्मचारी राजेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से एक साल पहले समिति कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन लखनऊ मुख्यालय के अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को यह भत्ता लागू नहीं किया जा रहा है। उन्हें 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। यूपी केन इंप्लाइज कर्मचारी यूनियन शामली शाखा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महंगाई भत्ते के अलावा एक साल से एसीपी भी रोका गया है।
उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में दूसरे दिन शिवकुमार, सुरेंद्र, कपिल, अंकित कुमार विजय देशवाल, इंसाफ अली, गोरखनाथ शुक्ला, नाथीराम, राजेंद्र कुमार, रेशु, बबीता, राजेश सिंह, आशीष कुमार, राजेश कुमार, कविता, अजीत आदि मौजूद रहे। धरना स्थल पर शामली गन्ना समिति के चेयरमेन विक्रांत छोटा, भैंसवाल के शोकेंद्र चौधरी, देवराज पहलवान यूपी केन इप्लाइज कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर सिंह मलिक, सतेंद्र डायरेक्टर मौजूद रहे।