फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increasing dengue, malaria outbreak

बढ़ रहा डेंगू, मलेरिया का प्रकोप

Wed, 06 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Increasing dengue, malaria outbreak
बढ़ रहा डेंगू, मलेरिया का प्रकोप
विज्ञापन

शामली। जनपद में वायरल के साथ डेंगू और मलेरिया बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार बुखार के केस ज्यादा सामने आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। बुखार के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिले में वायरल बुखार के साथ ही डेंगू व मलेरिया के केस भी लगातार सामने आ रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ साफ-सफाई व मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने का दावा कर रहा है। इसके बाद भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके चलते सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी शामली में लगभग 700 मरीजों की नई पर्ची बनी है। इसके अलावा पुरानी पर्ची वाले मरीजों को मिलाकर एक हजार से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस साल में अब तक बुखार के केस ज्यादा सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2020 में सितंबर माह तक 24778 लोगों की जांच में मलेरिया के 22 केस सामने आए थे और पूरे साल में 38 केस मिले थे। इस साल 2021 में 30 सितंबर तक 18862 लोगों की जांच में मलेरिया बुखार के 43 केस मिल चुुके हैं। इसी तरह डेंगू बुखार की बात करें तो पिछले साल कुल आठ केस सामने आए थे जबकि इस साल 30 सितंबर तक डेंगू बुखार के 14 केस मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।
जिले में बुखार की स्थिति
साल - जांच - मलेरिया - डेंगू - स्वाइन फ्लू
2020 - 24778 - 38 - 08 - 02
2021 (30 सितंबर तक)- 18862 - 43 - 14 - कोई नहीं
डेंगू बुखार के लक्षण
- ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार होना।
- मांसपेशियों, सिर और जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पिछले भाग में दर्द होना।
- अत्यधिक कमजोरी होना।
- भूख में कमी आना और जी मिचलाना।
- मुंह के स्वाद का खराब होना।
मलेरिया बुखार के लक्षण
- अचानक सर्दी लगने के साथ कंपकंपी होना।
- गर्मी लगकर तेज बुखार होना।
- पसीना आकर बुखार कम होना व कमजोरी महसूस होना।
बचाव के उपाय
----------------
- घर व आसपास पानी इकट्ठा न होने दे।
- कूलर, गमले, टूटे फूटे बर्तन व पुराने टायरों आदि में पानी जमा न होने दे।
- पानी की टंकी व बर्तन को सही तरह से ढककर रखे।
- खिड़की दरवाजों पर बारीक जाली लगवाएं।
- मच्छर से बचाव को शरीर को ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने।
- फ्रिज के नीचे रखी हुई पानी इकट्ठा करने वाली ट्रे को खाली करते रहें।
- ताजा बना भोजन का सेवन करें, बासी भोजन न खाएं।
- बाजार में कटे हुए फल न खाएं।
- बाजार में खाद्य पदार्थों का सेवन न कर घर की बनी चीजे खाएं।
- अधिक ठंडा पानी या पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- साफ एवं ताजा पानी पीये।
- बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed