फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased cost, sugarcane price remain the same

बढ़ती गई लागत, गन्ना मूल्य जस का तस

Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Increased cost, sugarcane price remain the same
बढ़ती गई लागत, गन्ना मूल्य जस का तस
विज्ञापन

शामली। लगातार तीसरे साल भी गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई जबकि उत्पादन लागत बढ़ती गई। किसानों के मुुताबिक गन्ने की उत्पादन लागत 348.87 रुपये हो रही है, जबकि अगेती प्रजाति का मूल्य 325 और सामान्य गन्ने का 315 रुपये मिल रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें 23 से 33 रुपये प्रति क्विंटल तक का नुकसान हो रहा है।
गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर की ओर से भी गन्ना मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की सिफारिश की गई थी। किसानों को उम्मीद थी कि 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होगी लेकिन मूल्य नहीं बढ़ने से किसानों को झटका लगा है। किसानों के मुताबिक डीजल, बिजली, यूरिया, पेस्टीसाइड एवं मजदूरी बढ़ी है। बुवाई से लेकर सप्लाई तक चार सालों मे 25-30 प्रतिशत तक लागत बढ़ी है, जबकि गन्ना मूल्य में केवल 2.5 प्रतिशत ही वृद्धि हुई है। शामली के बलवा गुजरान के प्रगतिशील किसान राकेश शर्मा के अनुसार इस साल पेड़ी का उत्पादन खर्च 323.55 रुपये, जबकि पौधे का उत्पादन खर्च 348.87 रुपये क्विंटल आया है। इसका औसत 348.87 रुपये क्विंटल आता है।
विज्ञापन

400 रुपये प्रति क्विंटल की थी मांग
-सरकार को गन्ना किसानों चिंता नहीं: सुधीर पंवार
सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार का कहना है कि पेराई सत्र प्रारंभ होने के 100 दिन बाद गन्ना मूल्य जस का तस रखने की घोषणा किसानों के जख्मों पर नमक लगाने जैसी है। उत्तर प्रदेश में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) के निर्धारण का आधार गन्ने की खेती का लागत मूल्य है। सरकार ने स्वयं ही बिजली, यूरिया, डीएपी और डीजल के दाम बढ़ाए हैं, गन्ना मूल्य स्थिर रखकर सरकार ने गन्ना मूल्य तय करने की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। शुगर मिलों को पिछले साल की तुलना में 24 रुपये प्रति क्विंटल की अतिरिक्त आमदनी हुई है। सरकार को गन्ना किसानों की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed