फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increase maximum trips of buses in view of Rakshabandhan

रक्षाबंधन के मद्देनजर बसों की ज्यादा से ज्यादा ट्रिपें बढ़ाए -मांग के अनुरूप रूटो पर बसों का संचालन किया जाए

Wed, 29 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Increase maximum trips of buses in view of Rakshabandhan
रक्षाबंधन के मद्देनजर बसों की ज्यादा से ज्यादा ट्रिप बढ़ाएं
विज्ञापन

शामली। यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज त्रिवेदी ने शामली पहुंचकर रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर बसों की ज्यादा से ज्यादा से ट्रिप बढ़ाई जाए। अड्डे में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। चालक - परिचालक मास्क लगाकर चलेंगे। सवारियों को सैनीटाइज किया जाए। रोडवेज बसों का बेहतर व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज त्रिवेदी ने शामली बस अड्डे में पहुुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान से अनुबंधित बसों के संचालन उनकी मासिक प्रतिदिन की आय व हरियाणा के पानीपत जिले से प्रतिदिन आने वाली रोडवेज बसों की जानकारी प्राप्त की। तीन अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार पर सवारियों को बेहतर संचालन सुविधाएं दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डे पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। चालक- परिचालक मास्क लगाकर रोडवेज बसों में चलेंगे। सवारियों, रोडवेज बस की सीटों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मांग के अनुरूप रोडवेज बसों के संचालन करने के निर्देश दिए। बसों के संचालन में लापरवाह चालक परिचालकों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed