फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Incorporate the industrial sector into the master plan

औद्योगिक क्षेत्र को मास्टर प्लान में शामिल करें

Tue, 23 Mar 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Incorporate the industrial sector into the master plan
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्यमी। - फोटो : SHAMLI
औद्योगिक क्षेत्र को मास्टर प्लान में शामिल करें
विज्ञापन

शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए सड़कों का निर्माण करने, मास्टर प्लान 2042 में शामिल करके औद्योगिक क्षेत्रों में विकास करने की मांग उठाई। डीएम जसजीत कौर ने होली के त्योहार को देखते हुए कोरोना गाइड का पालन करने के लिए जोर दिया।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। मौके पर शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने पुलिस चौकी के सामने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में तीन नई सड़कें जिला पंचायत द्वारा बनवाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर जिला पंचायत प्रशासक डीएम ने सड़कों का सर्वे कर एस्टीमेट बनाने के निर्देश अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी मुकेश जैन को दिए। उन्होंने मास्टर प्लान योजना में नया इंडस्ट्रीयल एरिया कंडेला या उसके आसपास ही विकसित करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन की स्थापना और एक ओवरहेड वॉटर टैंक के साथ साथ वहां पर कॉलोनियों में रहने वाले कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं रखा। डीएम ने सभी प्रस्तावों को मास्टर प्लान योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आईआईए के चेयरमैन अशोक मित्तल, संरक्षक अशोक बंसल, अमित, प्रवीण, अनुज गर्ग, आयुष बंसल, आशीष, वाणिज्यकर के डिप्टी कमिश्नर सतप्रकाश, सौरभ कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परम हंस मौर्य समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कांधला में आधार कार्ड बनवाने के लिए सेंटर खोले जाएं
शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में प्रधान डाकघर की भूमि का प्रस्ताव, प्रवर डाक अधीक्षक तैनात करने, कांधला कस्बे में बैंकों में आधार कार्ड बनवाने के लिए सेंटर खोलने की व्यापारियों ने मांग उठाई।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार बंधु के जिलाध्यक्ष पवन संगल ने प्रधान डाकघर के लिए भूमि उपलब्ध कराने की जानकारी मांगी। उन्होंने जिला मुख्यालय पर प्रवर डाक अधीक्षक की तैनाती करने, स्पीड पोस्ट बढ़ाने के लिए कर्मचारियों डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधान डाकघर के लिए भूमि के लिए प्रस्ताव एसडीएम सदर को भेज दिया है। कांधला के व्यापारी ईश्वर दयाल कंसल ने कस्बे में नगरपालिका परिषद की ओर नाले की सफाई कराने की मांग रखी। कांधला कस्बे के बैंकों में आधार कार्ड न बनने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। भभीसा में दो स्थानों पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। भभीसा से आधार कार्ड बनाने का केंद्र हटाकर कांधला में लगाए जाने की मांग की है।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते व्यपारी।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते व्यपारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed