फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inauguration ceremony of Bharatiya Vidyarthi Sangam

Shamli News: भारतीय विद्यार्थी संगम का अधिष्ठापन समारोह

Sun, 28 May 2023 05:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Inauguration ceremony of Bharatiya Vidyarthi Sangam
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम शामली का अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शनिवार रात टंकी रोड पर बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ रघुवीर सिंह आर्य, अरविंद दृष्टा महाराज, संरक्षक मुकेश गर्ग ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में 2023-24 के लिए अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद दृष्टा महाराज ने अध्यक्ष विनोद वर्मा, सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष वैभव संगल, सत्र संयोजक सुनील अरोरा, उपाध्यक्ष डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. अजय चौधरी, राम अवतार ऐरन, मीडिया प्रभारी रवि संगल, विकास कौशिक, शुभकामना प्रभारी पंकज हिंदुस्तानी, दिनेश शर्मा आदि को शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अरविंद संगल के चेयरमैन बनने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 2022-23 में सुंदर कार्य हेतु रामअवतार ऐरन को बेस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंडित प्रेम किशोर कोठारी, पंडित दिनेश पाठक, डॉ. राजेंद्र गोयल, प्रीतम सिंह प्रीतम, अनिल पोपट, यशपाल पंवार, प्रदीप बंसल, सत्येंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, मोहन कुमार, नंद कुमार कंसल, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील अरोरा व अरविंद कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed