फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the state of intoxication father-son attacked women

नशे की हालत में पिता-पुत्र ने किया महिलाओं पर हमला

Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the state of intoxication father-son attacked women
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में पिता-पुत्र ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक ने बिजली का तार पकड़ने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

महिला ने थाना गढ़ीपुख्ता पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही सचिन व उसका पिता बिलेंद्र ने शुक्रवार रात उनके घर में घुस आए। नशे की हालत में उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगे। उसने और उसकी जेठानी ने विरोध किया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह और उसकी जेठानी घायल हो गए। गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची तो सचिन छत पर चढ़ गया और बिजली का तार पकड़ने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए उसे छोड़कर वापस चली आई। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने दोनों महिलाओं को मेडिकल के लिए भेज दिया है। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने बताया महिला कि ओर से पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed