{"_id":"596bb45a4f1c1bc7628b4784","slug":"in-the-six-days-15-thousand-branches-of-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन में जिले से निकले 15 हजार कांवड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन में जिले से निकले 15 हजार कांवड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
kawar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पिछले छह दिनों में हरिद्वार से गंगाजल लेकर 15 हजार शिवभक्त कांवड़ियां शामली से होकर निकल चुके हैं। डाक कांवड़ियों के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयार है। पानीपत -खटीमा मार्ग पूरी तरह शिवभक्तों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
हरिद्वार से शिवभक्त कांवड़ियों का पिछले छह दिनों से पैदल आगमन हो रहा है। नगरपालिका द्वारा एसटी तिराहे पर कर्मचारी लगाकर कांवड़ियों की गणना कराई जा रही है।
अब तक 15 हजार कांवड़ियां हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो चुकेे हैं। शिवरात्रि नजदीकी आते ही क्षेत्रीय कांवड़ियों की भीड़ उमड़ेगी, जिस कारण सोमवार से कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उधर, एसटी तिराहे पर रजवाड़ा फार्म, हनुमान धाम, गुलजारी वाला शिवमंदिर कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों का आगमन जारी रहा। सेवा शिविरों में डीजे पर भोले के भजनों पर थिरक रहे थे।
विज्ञापन
चिकित्सा शिविरों में डाक्टरों द्वारा कांवड़ियों को बुखार, दर्द, फोड़े फुंसियों की शिवभक्तों को दवाई दी जा रही थी। श्री सर्व मंगला शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र संगल ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा में उनकी टीम के डॉक्टर दिन रात जुटे हैं।
पांच प्वाइंटों पर लगाी एसपीओ की ड्यूटी
कैराना। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कांवड़ मार्ग पर विशेष पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। रविवार को कोतवाली प्रभारी ने एसपीओ की बैठक लेकर उन्हें सोमवार से कांवड़ मार्ग पर निर्धारित प्वाइंट पर तैनात रहने के लिए कहा।
कस्बा कैराना के 33 लोगों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया है। रविवार सुबह कोतवाली में एसएचओ धर्मेंद्र सिंह पंवार ने सभी एसपीओ की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सोमवार सुबह से ही सभी एसपीओ की कांवड़ मार्ग के पब्लिक इंटर कॉलेज, शामली स्टैंड, कांधला तिराहा, तीतरवाडा चुंगी व यमुना पुल चौकी पर ड्यूटी की तैनाती की।