फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the morning after the drizzle, the day's mercury fell by two degrees.

सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन का दो डिग्री पारा लुढ़़का -- कभी धूप और कभी बादलों में छिपा सूरज,

Thu, 16 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the morning after the drizzle, the day's mercury fell by two degrees.
शामली रात्री में बरसात होने पर गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन का दो डिग्री पारा लुढ़का
विज्ञापन

शामली। सुबह एक घंटा बूंदाबांदी होने से दिन का पारा दो डिग्री लुढ़क गया। पूरे दिन धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। छह किलोमीटर प्रति घंटे की दर से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकार रही। कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैैैज्ञानिकों के मुताबिक 24 घंटे में बूंदाबांदी होने के आसार है।
बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश में घने बादल छाए रहे। सुबह नौ बजे एक घंटे के लिए बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के दौरान बच्चे अपने अपने स्कूल पढ़ने के लिए चले गए। एक घंटे की बूंदाबांदी के बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। दोपहर बाद तक कभी बादल और कभी धूप निकलने से लुका छिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहे। छह किलोमीटर की दर से प्रति घंटे हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। बूंदाबादी के बाद दिन का पारा पिछले 24 घंटे में दो डिग्री लुढ़का गया।
विज्ञापन

बाजारों की रौनक गायब
बदलते मौसम और रिमझिम बारिश के कारण इसका असर मौसम पर भी पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को बूंदाबांदी और आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को आकाश में बादल - कोहरा और चटक धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का घटता बढ़ता तापमान
10 जनवरी - 17- 05 डिग्री सेल्सियस--
11 जनवरी- 16- 07 डिग्री सेल्सियस---
12 जनवरी- 18- 09 डिग्री सेल्सियस--
13 जनवरी- 17- 12 डिग्री सेल्सियस-
14 जनवरी- 17- 09 डिग्री सेल्सियस--
15 जनवरी- 17- 09 डिग्री सेल्सियस--
16 जनवरी- 15- 09 डिग्री सेल्सियस--

शामली रात्री में बरसात होने पर स्कूटी पर गुजरते लोग

शामली रात्री में बरसात होने पर स्कूटी पर गुजरते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली रात्री में बरसात होने पर स्कूटी पर गुजरता युवक

शामली रात्री में बरसात होने पर स्कूटी पर गुजरता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में गुजरता बाइक सवार

शामली बरसात में गुजरता बाइक सवार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed