फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the encounter, the accused of cattle theft got shot in the leg

Shamli News: मुठभेड़ में पशु चोरी के आरोपी के पैर में लगी गोली

Thu, 06 Jun 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, the accused of cattle theft got shot in the leg
कांधला। थाना क्षेत्र के भारसी मार्ग पर माइनर मोड़ के निकट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड में गोली लगने से एक पशु चोरी का आरोपी घायल हो गया। जबकि तीन मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात पुलिस का मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बुढाना की ओर से पिकअप में सवार कुछ बदमाश चोरी के पशु लेकर पानीपत बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह, एसओजी टीम , कैराना पुलिस ने भारसी मोड माइनर के निकट कांधला की ओर जाने वाले मार्ग पर पिकअप में सवार बदमाशों को रोक लिया। पुलिस टीम में बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि तीन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पशु चोरी के आरोपी ने अपना नाम गुलजार निवासी न्याजू पूरा जनपद मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने पिकअप सहित मवेशी को अपने कब्जे में ले लिया है । एसपी अभिषेक कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed