फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the case of culpable homicide of husband, the accused wife went to jail

पति की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पत्नी गई जेल

Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the case of culpable homicide of husband, the accused wife went to jail
कांधला। थाना क्षेत्र के नई बस्ती में 35 वर्षीय व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी का चालान कर दिया। जबकि घटना में संलिप्त अन्य दो लोगों गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगर की जन्नत कॉलोनी निवासी बानो ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि छोटे भाई इनाम की मौत की सूचना मिलने पर वह अन्य परिजनों के साथ उसके घर पहुंची तो उसका शव बरामदे में दरवाजे के पास पडा था। ऊपर पूरी छत पर खून फैला था। जिसे इनाम की पत्नी आसमीन साफ कर रही थी। बानो से मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बानो का आरोप है कि आसमीन ने अपने प्रेमी कासिम के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आसमीन से की गई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि इनाम रात को उसके साथ मारपीट कर रहा था। उसी दौरान मकान पर मौजूद कासिम और अकरम ने मारपीट का विरोध करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जिसके चलते इनाम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आसमीन को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर का कहना है कि मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया है। घटना में संलिप्त अन्य दो लोगों के नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed