{"_id":"67f41c8c5ce1ee35fb063aa6","slug":"in-the-1500-meter-race-sundar-of-aligarh-himanshu-of-etah-and-rishabh-of-etawah-defeated-everyone-shamli-news-c-26-1-aur1003-139858-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 1500 मीटर दौड़ में अलीगढ़ के सुंदर, एटा के हिमांशु और इटावा के ऋषभ ने सबको पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 1500 मीटर दौड़ में अलीगढ़ के सुंदर, एटा के हिमांशु और इटावा के ऋषभ ने सबको पछाड़ा
विज्ञापन
शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप ट्रॉफी पर शामली का कब्जा रहा। 1500 मीटर दौड़ में अलग-अलग कैटेगरी में जनपद अलीगढ़ के सुंदर व एटा के हिमांशु और इटावा के ऋषभ ने बाजी मारी। वहीं, 5000 मीटर दौड़ में भी इटावा के ऋषभ विजेता रहे।
साेमवार को आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ की कैटेगरी टी-11 में इटावा के ऋषभ प्रथम और अमरोहा के देवराज द्वितीय रहे। अंडर-17 वर्ग की कैटेगरी टी-11 में एटा के हिमांशु प्रथम, श्रावस्ती के अर्पित द्वितीय रहे। अंडर-17 वर्ग में कैटेगरी टी-13 में अलीगढ़ जनपद के सुंदर धावक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहे। अंडर-19 में सबसे लंबी दूरी 5000 मीटर की दौड़ में भी इटावा के ऋषभ विजेता बने।
जैवलिन थ्रो में शामली के सिद्धार्थ विजेता रहे। जैवलिन थ्रो कैटेगरी एफ-40 में शामली के आशिक प्रथम रहे। कैटेगरी टी-44 में 100 मीटर महिला वर्ग में शामली की राधिका प्रथम, रानी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में कैटेगरी टी-35 में प्रियांशु प्रथम, कार्तिक द्वितीय रहा। 400 मीटर महिला वर्ग में शामली की निशा प्रथम, अंजलि प्रथम रहीं। 100 मीटर में टी-46 में अरमान प्रथम, साहिल द्वितीय रहा।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल कोआर्डिनेटर जबर सिंह खैवाल ने बताया कि सबसे अधिक पदक जीतकर शामली जनपद ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन पर एमएलसी मोहित बेनीवाल, जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान, रामजीलाल कश्यप, कर्मणीय संस्था के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान घनश्यामदास गर्ग, कुशल चौहान, आजाद चौधरी, संजीव, वैभव गोयल, अंकित, जयदेव, प्रतीक गर्ग आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन कर्नल चंद्र प्रकाश भदौला ने फीता काटकर किया।