{"_id":"68af53b67628cb173c08d394","slug":"in-sunna-village-the-wall-of-a-retired-soldiers-farm-was-demolished-and-his-mother-was-beaten-up-shamli-news-c-26-1-sal1002-148418-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुन्ना गांव में रिटायर्ड फौजी की खेत की दीवार ढहाई, मां से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुन्ना गांव में रिटायर्ड फौजी की खेत की दीवार ढहाई, मां से मारपीट
विज्ञापन
कांधला। गांव सुन्ना में रिटायर्ड फौजी सुनील कुमार की खेत की दीवार जबरन गिराए जाने और विरोध करने पर उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सुन्ना निवासी सुनील कुमार मलिक (पूर्व फौजी) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की सुबह करीब सात बजे संजय, शिवम व दो अन्य लोग उनकी खेत की दीवार गिराने लगे। जब उनकी माता संतोष देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलते ही सुनील कुमार ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि उसके पास घटना का वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है।
विज्ञापन
सुनील ने थाने में दी गई शिकायत में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।