फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   in meeting District Collector angry

विद्युत निगम की मनमानी पर भड़के जिलाधिकारी

Fri, 08 Jun 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Fri, 08 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
in meeting District Collector angry
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विद्युत निगम की मनमानी इस कदर हावी है कि सरकारी विभागों को भी विद्युत कनेक्शन लेने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं सिंचाई विभाग की तरफ से पैसा जमा कराने के बावजूद खंभे नहीं हटाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों से संचालित परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उसमें निर्माण एजेंसी आवास विकास परिषद के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सीएमओ कार्यालय का अधिकांश निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन विद्युत कनेक्शन न मिलने की वजह से कुछ जरूरी कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन


विद्युत कनेक्शन के लिए दो महीने पूर्व करीब दो लाख रुपये भी जमा कराए जा चुके हैं। वहीं, यह भी पता चला कि नहर पटरी मार्ग पर निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से विद्युत खंभों को हटवाने (शिफ्ट करने) के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये जमा कराया जा चुका है, लेकिन कई महीने बाद भी खंभे नहीं हट पा रहे हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि संबंधित अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए पश्चिमांचल पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों एवं आवासीय भवनों के निर्माण समय से पूरा न करने वाले ठेकेदारों के टेंडर निरस्त किए जाएंगे तथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित तहसील ऊन, राजकीय विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई, पेयजल योजना सहित आवासीय भवनों तथा कार्यालयों के निर्माण में धीमी गति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इस दौरान परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अनुज सक्सैना, सीएमओ राजकुमार, कृषि उप निदेशक डाॅ. रामवीर कटारा, एसीएमओ डाॅ. सफल कुमार, सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

कार्यालय और आवासीय परिसर में पौधे लगाएं
शामली। डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है, जिसमें सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यालय तथा आवासीय परिसर में पौधे लगाकर सहयोग प्रदान कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला वन रक्षक समिति की बैठक हुई।

उसमें जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसे हर हाल में पूरा करना है। जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रभागीय वनाधिकारी अनुज कुमार सक्सेना ने कहा कि किसी भी भवन की दीवार से डेढ़ मीटर दूरी पर, पेड़ से पांच मीटर की दूरी पर दूसरा पौधा लगाया जाना उचित रहता है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण में अभियान के रूप में हिस्सा लेना चाहिए।

टीबी रोगियों को तलाश करेंगी 54 टीमें  
शामली। टीबी रोगियों को तलाशने के लिए जिले में 54 टीमों का गठन किया गया है। यह अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 11 जून से 29 जून तक चलेगा, जिसमें पांच पांच दिन के दो अभियान बनाए गए हैं। इसके बाद सितंबर, दिसंबर और फरवरी में फिर से टीबी मरीजों की जांच के लिए अभियान चलेगा। 

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सफल कुमार ने बताया कि टीबी के मरीजों की पहचान के लिए प्लास्टिक के दो कंटेनर (छोटे डिब्बे) दिए जाएंगे। उनमें से एक कंटेनर में मौके पर ही बलगम जांच के लिए लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को उपचार के लिए प्रतिमाह 500 रुपये दिए जाएंगे। जिले से बाहर मेरठ अथवा दूसरे स्थानों पर इलाज कराने के लिए जाने पर किराया भत्ता के रूप में 600 रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों की जांच के लिए जिले में 10 माइक्रोस्कोप है, जबकि दो एलईडी माइक्रोस्कोप भी मौजूद हैं। टीबी के मरीजों को जांच के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

जीवन अमूल्य है उसे बचाइए ः डीएम
अमर उजाला ब्यूरो  
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह नेे कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाए। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जीवन अमूल्य है, जरा सी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।

इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। वहीं, एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह बुधवार को बिना हेलमेट तथा सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

टीएसआई भंवर सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे होटल, ढ़ाबों पर पार्किंग न होने के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े होते हैं, जिस कारण दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, सीएमओ, एसीएमओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed