फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In Dastak Abhiyan, 98 patients were found suffering from fever more than cough and cold

Shamli News: दस्तक अभियान में खांसी जुकाम से ज्यादा बुखार के मिले 98 मरीज

Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
In Dastak Abhiyan, 98 patients were found suffering from fever more than cough and cold
शामली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान के साथ ही 11 जुलाई से चल रहे दस्तक अभियान में खांसी जुकाम से ज्यादा वायरल बुखार के मरीज सामने आए हैं। वायरल बुखार के 98 और खांसी जुकाम के 42 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य टीमें लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान एक जुलाई से चल रहा है। इसके साथ ही 11 जुलाई से 20 दिन का दस्तक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में जिले की कुल 926 आशाओं में 895 आशा कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई हैं। आशाओं को घर-घर जाकर मरीजों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा रही हैं। ताकि समय से मरीज का उपचार शुरू किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान में 3,70,400 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक स्वास्थ्य टीमें एक लाख 45 हजार 624 घरों के भ्रमण में बुखार के सबसे ज्यादा 98 और खांसी जुकाम के 42 मरीज मिले हैं। इनके अलावा क्षय रोग के लक्षण वाले 13 मरीज और 21 कुपोषित बच्चे मिले हैं। मच्छर प्रजनन की स्थिति 26 घरों में पाई गई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि दस्तक अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed