{"_id":"67a10e661fbe2f82d00f23a5","slug":"improve-yourself-in-two-days-otherwise-action-will-be-taken-shamli-news-c-26-1-aur1003-136324-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो दिन में सुधर जाओ, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो दिन में सुधर जाओ, नहीं तो होगी कार्रवाई
Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली के धीमानपुरा में पेट्राेप पंप पर बिना हेलमेट तेल देते हुए। संवाद
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
शामली। बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों को पेट्रोल न देने का आदेश शहर के पेट्रोल पंपों पर हवा-हवाई साबित हो रहा है। अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद जनपद के अधिकारी जागे और पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर वाहन चालकों और पेट्रोल संचालकों को जागरूक किया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए।
15 जनवरी को मुख्यमंत्री का आदेश आया था कि पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिले के अधिकारियों ने 26 जनवरी से आदेश लागू करने के निर्देश दिएए लेकिन एक सप्ताह बाद भी पेट्रोल पंपों पर आदेश का पालन नहीं हो रहा है। अमर उजाला में खबरें प्रकाशित हुई तो सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव और एआरटीओ रोहित राजपूत शहर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे। गुरुद्वारा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट तेल डलवा रहे वाहन चालकों को हेलमेट की महत्ता बताई।
इसके बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी भी चेक किए, जिसमें बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को भी तेल दिया जा रहा था। अधिकारियों ने मैनेजर और वाहन चालकों को दो दिन में सुधरने को कहा। वरना वाहन चालक चालान और संचालक नोटिस के लिए तैयार रहे। धीमानपुरा फाटक के पास पेट्रोल पंप पर वाहन चालक बिना हेलमेट मिले। कर्मचारियों और वाहन चालकों को समझाते हुए नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज को भी पेट्रोल पंप पर बुलाते हुए दो दिन बाद चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद अधिकारियों ने सहारनपुर तिराहे और सहारनपुर रोड के कई पेट्रोल पंपों पर भी कर्मचारी व वाहन चालकों को जागरूक किया। कुछ स्कूटी चालकों ने हेलमेट सीट के नीचे रखा था, उन्हें हमेशा हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया।