{"_id":"57056f4f4f1c1bed6fc8138d","slug":"imposed-on-banks-by-farmers-lock-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक पर किसानों ने लगाया ताला, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक पर किसानों ने लगाया ताला, हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
शामली के लालूखेड़ी बस स्टैंड स्थित बैंक के बाहर धरना देते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ऋण की रकम जमा करने के बावजूद भी किसानों को लोन नहीं मिल रहा है। जिससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सहकारी बैंक पर धरना दिया। बैंक अधिकारियों ने किसानों को दो दिन के अंदर समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
लालूखेड़ी बस स्टैंड स्थित सहकारी बैंक पर भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी गई। किसानों का आरोप था कि बैंक द्वारा किसानों का शोषण हो रहा है। ऋण की पूरी रकम जमा करने के बावजूद भी दोबारा ऋण नहीं मिल रहा है।
आरोप है कि किसानों को पूरी रकम जमा कराने के बाद भी 50 प्रतिशत ऋण ही दिया जा रहा है। जिससे किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। धीरज लाटियान ने कहा कि बैंक द्वारा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर को अपने बीच में बिठा लिया। बाद में बैंक मैनेजर ने शुक्रवार तक का समय मांगा। जिस पर भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भाकियू आंदोलन करेगी।