{"_id":"6ad27e07b94a6a5efe0833f1","slug":"illegal-hoardings-are-marring-the-citys-beauty-shamli-news-c-26-1-smrt1048-176234-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे शहर की सुंदरता, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे शहर की सुंदरता, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
Sat, 17 Oct 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
शामली में सुभाष चौक पर लगे होर्डिंग। संवाद
शामली। फव्वारा चौक, विजय चौक, शिव चौक, धीमानपुरा, कैराना रोड, वीवी कॉलेज रोड, गुड़ मंडी के पास, माजरा रोड और झिंझाना रोड आदि स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। नगरपालिका के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। खास बात ये है कि पालिका में होर्डिंग्स के लिए कोई नियमावली नहीं बनी है, जिससे लोग मनमर्जी से जहां-तहां होर्डिंग्स व फ्लैक्स लगा रहे हैं। नियमानुसार सार्वजनिक स्थान, स्ट्रीट लाइट, बिजली के पोल पर होर्डिंग नहीं लगाया जा सकता है। निजी भवनों पर भी बिना अनुमति होर्डिंग लगाना अवैध है। इस तरह के पोस्टर या होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।
बोले नागरिक...
अवैध होर्डिंग के कारण जिले की सुंदरता खराब होती है। विभागीय अधिकारियों को अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
-नितिन शर्मा, शामली
होर्डिंग या फिर अन्य विज्ञापन लगाने के स्थान निर्धारित होने चाहिए। बिजली के पोल या फिर धार्मिक स्थलों पर होर्डिंग नहीं लगने चाहिए। इससे शहर की सुंदरता खराब होती है।
जयभगवान।
शहर में लंबे समय से होर्डिंग की संख्या बढ़ रही है, जो जहां चाहे, वहीं होर्डिंग लगा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
संजीव वर्मा
शहरी क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए पालिका में अभी तक कोई नियमावली नहीं बनी है। जल्द ही अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, शामली