{"_id":"606ca6f38ebc3ec86f6c1c4b","slug":"illegal-arms-factory-caught-in-shamli-and-jhinjhana-two-arrested-shamli-news-mrt533316964","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली, झिंझाना क्षेत्र में पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली, झिंझाना क्षेत्र में पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली और झिंझाना में पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली और थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने शामली से महबूब और झिंझाना से जावेद उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के दो साथी फरार हैं। पुलिस ने आशंका जताई कि बरामद अवैध शस्त्रों का पंचायत चुनाव में इस्तेमाल किया जा सकता था।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले मार्ग पर गांव लिलौन के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से एक आरोपी महबूब, निवासी मोहल्ला तलाही झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि मौके से बने 14 तमंचे, छह कारतूस, पांच अधबने तमंचे, 14 नाल सहित उपकरण बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी वकील, निवासी गांव मोहम्मदपुर राई थाना कैराना तमंचे बनाकर आसपास के क्षेत्र में बेचने का काम करते थे। इस मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
इसके अलावा झिंझाना पुलिस और स्वॉट टीम ने गांव अहमदगढ़ के जंगल में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से एक आरोपी जावेद उर्फ काला, निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना को गिरफ्तार किया गया। मौके से 11 तमंचे, दो देसी बंदूक, चार कारतूस, 12 नाल सहित तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी लड्डन सिंह, निवासी करनाल हरियाणा के साथ मिलकर तमंचे बनाकर क्षेत्र में बेचते थे। इस मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी का कहना है कि अवैध हथियारों का इस्तेमाल पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने या अपराध करने में किया जा सकता था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
---